Begin typing your search above and press return to search.    

- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- जेके सीमेंट प्लांट में...
मुख्य समाचार
जेके सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, 5 मजदूरों की मौत, मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटी पुलिस
Nandani Shukla
  30 Jan 2025 2:16 PM IST

x
पन्ना, मध्यप्रदेश। गुरुवार सुबह पन्ना स्थित जेके सीमेंट प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन छत का स्लैब गिरने से कई मजदूरों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हादसे के समय सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। खबरों के मुताबिक, करीब 5 मजदूरों की मौत हो गई है और यह आंकड़ा अभी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
पन्ना के जेके सीमेंट प्लांट में एक नया हिस्सा बन रहा था, जिसमें छत का स्लैब डाला जा रहा था। सैकड़ों मजदूर इस काम में लगे हुए थे। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस तथा प्रशासन की टीमें मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं।
Next Story








