Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कुशीनगर मेले में बड़ा हादसा, दुर्गा मंदिर परिसर में झूला टूटा, 30 घायल… 10 की हालत नाजुक

Aryan
2 April 2026 4:33 PM IST
कुशीनगर मेले में बड़ा हादसा, दुर्गा मंदिर परिसर में झूला टूटा, 30 घायल… 10 की हालत नाजुक
x
मेले में लगा झूला अचानक टूट जाने से वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई

कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर आई है। कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र स्थित भैंसहां दुर्गा मंदिर परिसर में लगे मेले में बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल मेले में लगा झूला अचानक टूट जाने से वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को कोटवा अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। चार घायलों की हालत गंभीर है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

बड़ा हादसा दला

भैंसहां दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। मेले में भीड़ अधिक थी और लोग झूलों का आनंद ले रहे थे। वहीं काफी लोग अपने-अपने घरों को वापस चले गए थे। इसलिए बड़ी घटना टल गई।

राहत कार्य शुरू किया गया

घटना होते ही स्थानीय दुकानदारों और मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और झूले के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया।

सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर खड़े हुए सवाल

हादसे के बाद मेले में लगे झूलों की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि झूले की तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों का पालन ठीक से नहीं किया गया था। मेले में भारी भीड़ के बावजूद सही से निगरानी नहीं थी।

Next Story