Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मथुरा : नाव हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत पर सीएम ने संवेदना प्रकट की, राहत- बचाव कार्य जारी ...

Aryan
10 April 2026 6:00 PM IST
मथुरा : नाव हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत पर सीएम ने संवेदना प्रकट की, राहत- बचाव कार्य जारी ...
x
सीएम योगी ने कहा जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

वृंदावन। यूपी के वृंदावन में आज मतलब शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। केसी घाट पर श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गई। पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन दोनों ने मिलकर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया। गोताखोरों ने यमुना के गहरे पानी में डूबे हुए लोगों को निकाला। इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है।

10 श्रद्धालुओं की गई जान

इस दुर्घटना में नाव सवार लगभग 25 श्रद्धालु यमुना के पानी में डूब गए। पुलिस की टीम ने गोताखोरों की मदद से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इनमें से एक श्रद्धालु को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने इसकी पुष्टि की है।

राहत बचाव कार्य

सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने बिना देर किए बचाव अभियान शुरू कर दिया। दुर्घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है, जिससे बचाव कार्य में थोड़ी बाधा आ रही है। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और बचाव दल का सहयोग करने की अपील की है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

150 लोगों की टीम पंजाब से बुलाई गई

जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि 150 लोगों का दल लुधियाना, पंजाब और मुक्तेश्वर से आया है और ये सभी उनमें ही शामिल थे। जानकारी के मुताबिक, जिस नाव में लोग सवार थे वो भी पलट कर डूब गई है और उसकी तलाश भी जारी है। जिसकी यह नाव है वो प्राइवेट नाविक था।

सीएम योगी ने जताया दुख

हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Next Story