
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- गड्ढे में गिरकर युवक...
गड्ढे में गिरकर युवक की हुई मौत वाली घटना में बड़ा एक्शन!जल बोर्ड के तीन कर्मचारी सस्पेंड

जनकपुरी। दिल्ली के जनकपुरी में जल बोर्ड के गड्ढे में गिरकर एक 25 वर्षीय बाइक सवार, कमल ध्यानी की दुखद मौत के बाद दिल्ली सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए जल बोर्ड के तीन इंजीनियरों को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। स्थानीय निवासियों और पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि गड्ढे के चारों ओर सुरक्षा के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग या चेतावनी संकेत नहीं थे।
सस्पेंड किए गए अधिकारी
दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने एक कार्यकारी अभियंता, एक सहायक अभियंता और एक कनिष्ठ अभियंता को निलंबित करने का आदेश दिया है।
हादसे का कारण
जानकारी के मुताबिक यह हादसा जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर के पास हुआ, जहां जल बोर्ड की पाइपलाइन पुनर्वास परियोजना के लिए एक गहरा गड्ढा खोदा गया था। युवक रात के समय अपनी बाइक के साथ इस खुले गड्ढे में गिर गया था।
सरकार की कार्रवाई
बता दें कि मंत्री ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और जांच समिति से शुक्रवार शाम तक ही विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा, परियोजना पर काम कर रही निजी कंपनी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई और परिवार को मुआवजा देने की घोषणा की गई है।




