Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मलाइका अरोड़ा का अब इस स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट के साथ केमिस्ट्री को लेकर अफवाहें गर्म, लोगों ने पूछा- नए बॉयफ्रेंड है क्या

Shilpi Narayan
9 March 2026 7:30 PM IST
मलाइका अरोड़ा का अब इस स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट के साथ केमिस्ट्री को लेकर अफवाहें गर्म, लोगों ने पूछा- नए बॉयफ्रेंड है क्या
x



मुंबई। मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। एक्ट्रेस हर्ष मेहता के साथ अपने रिलेशनशिप की अफवाहों की वजह से चर्चा में हैं। साथ ही रोम से उनकी एक तस्वीर भी वायरल हुई थी और नेटिजन्स ने अंदाजा लगाया था कि दोनों वहां एक साथ वैलेंटाइन डे मना रहे थे। मलाइका ने एक बार फिर एक वायरल वीडियो से सबका ध्यान खींचा है।



वायरल वीडियो में मलाइका अरोड़ा स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट सोराब बेदी के साथ डांस करती दिख रही हैं। उनका यह वीडियो वायरल हो गया है। सोराब के साथ मलाइका की केमिस्ट्री की अफवाहें गर्म हैं। लोगों का कहना है कि शायद सोराब, मलाइका के नए बॉयफ्रेंड हैं।


इस मामले पर दोनों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच कोई रोमांस नहीं चल रहा है। सोराब हाल ही में एक्ट्रेस के नए रेस्टोरेंट में एक पार्टी में गए थे। यह वीडियो उसी पार्टी का बताया जाता है। सोराब ने पार्टी की तस्वीरें शेयर की थी।


मलाइका और हर्ष एक कॉन्सर्ट में साथ नजर आए थे। बाद में इस कथित कपल को कई बार साथ देखा गया। दोनों को रोम में साथ देखा गया। यह तस्वीर खूब वायरल हुई।


जहां मलाइका अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में बहुत खुलकर बोलती थीं, वहीं एक्ट्रेस ने अभी तक हर्ष के साथ अपने कथित रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा है।

Next Story