
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पश्चिम बंगाल की चुनावी...
पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली में ममता बनर्जी का बीजेपी पर जोरदार हमला! कहा- मेरी जान को खतरा...

पुरुलिया। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन बचे हैं। वहीं चुनाव होने से पहले सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। ममता के बयान से सियासी माहौल गरम हो गया है। दरसल उन्होंने आज यानी रविवार को पुरुलिया में चुनावी रैली के दौरान कहा कि बीजेपी लोगों को मछली, मांस और अंडा खाने से रोकना चाहती है। इसके अलावा यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी का किसी भी धर्म से कोई लेना देना नहीं है।
बीजेपी शाषित राज्यों में होते हैं दंगे
ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि बीजेपी के राज वाले राज्यों में दंगे होते हैं, आदिवासियों का शोषण किया जाता है और महिलाओं पर हमले होते हैं। इसके अलावा ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी के एक बड़े नेता ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ चार्जशीट जारी की है, लेकिन ममता का कहना है कि असली चार्जशीट बीजेपी के खिलाफ होनी चाहिए। उन्होंने गुजरात का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पहले कई दंगे हो चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मेरी जान को खतरा है।




