
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- ममता सरकार का बड़ा...
ममता सरकार का बड़ा ऐलान! 1 अप्रैल से नहीं आज से ही युवा साथियों के खातों में आएगा पैसा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बड़ी घोषणा की है। ममता सरकार ने ऐलान करते हुए आज से दो योजनाओं को शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक ममता ने अपने राज्य बजट में इन दो योजनाओं की जानकारी देते हुए इन्हें 1 अप्रैल से लागू करने की बात कही थी। लेकिन ममता बनर्जी ने दोनों योजनाओं को आज से ही शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया ऐलान
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने योजनाओं का ऐलान करते हुए कहा कि हमने बजट में दो योजनाओं की घोषणा की थी। एक है बांग्लार युवा साथी और दूसरी है भूमिहीन खेत मजदूर। उन्होंने कहा कि दोनों योजनाएं अप्रैल से शुरू होनी थी, लेकिन हमने उन्हें आज से शुरू करने का फैसला किया है।
पात्रता और आवेदन
- आवेदक की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- न्यूनतम 10वीं (माध्यमिक) कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- आवेदक पश्चिम बंगाल का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- इसके लिए राज्यभर के 294 विधानसभा क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाए गए थे और ऑनलाइन आवेदन भी wbts.youth.gov.in पोर्टल के माध्यम से लिए गए हैं।




