Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ममता ने अपने सांसदों को दिया ऑर्डर- स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में करें वोट

Anjali Tyagi
7 March 2026 11:56 AM IST
ममता ने अपने सांसदों को दिया ऑर्डर- स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में करें वोट
x
लोकसभा में इस प्रस्ताव पर 9 मार्च 2026 (सोमवार) को चर्चा और वोटिंग होने की संभावना है,

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और विपक्ष में इस समय घमासान चल रहा है। पूरा विपक्ष लगातार सरकार पर हमला कर रहा है। ऐसे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सरकार को घेरने का मन बना चुकी है। दरअसल उन्होंने अपने सांसदों को निर्देश दिए हैं कि वह स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट करें।

क्या है कारण

जानकारी के मुताबिक विपक्ष ने अध्यक्ष पर पक्षपातपूर्ण व्यवहार करने, विपक्ष के नेताओं (जैसे राहुल गांधी) को बोलने न देने और बजट सत्र के पहले चरण में आठ सांसदों को निलंबित करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद विवाद ने तुल पकड़ लिया और विपक्ष सरकार लगातार घेरने में लगा हुआ है।

वोटिंग की तारीख

बता दें कि लोकसभा में इस प्रस्ताव पर 9 मार्च 2026 (सोमवार) को चर्चा और वोटिंग होने की संभावना है, जब बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होगा।

Next Story