Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात के बाद लगाए यह गंभीर आरोप, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल...

Aryan
3 Feb 2026 12:38 PM IST
ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात के बाद लगाए यह गंभीर आरोप, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल...
x
दिल्ली स्थित बंग भवन के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने SIR के मुद्दे को लेकर दिल्ली तक पहुंचा दिया है। उन्होंने चुनाव आयोग के मुख्य 3 अधिकारियों से मुलाकात के बाद खुली धमकी दी। ममता बनर्जी ने कहा कि मैं लाखों लोगों को दिल्ली लाकर चुनाव आयोग के सामने जुलूस निकलवा सकती हूं। जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग अधिकारियों द्वारा संयम बरतने के बावजूद बंगाल की सीएम लगातार झूठे आरोप लगाती रहीं। वहीं, दिल्ली स्थित बंग भवन के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे और SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) से प्रभावित परिवारों की मौजूदगी को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की तारीख कल यानी बुधवार को तय की गई।

असम में SIR को लेकर उठाया सवाल

बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी समेत सभी प्रमुख पार्टियां अपनी तैयारियों में लगी हैं। ऐसे में ममता बनर्जी चुनाव आयोग पर एसआईआर का दुरुपयोग करने का आरोप लगा रही हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से सवाल किया कि बीजेपी शासित असम में एसआईआर क्यों नहीं कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग केवल बंगाल और केरल को निशाना बना रहा है। इसके अलावा ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को बीजेपी का एजेंट कहा।

ऐसा चुनाव आयोग आजतक नहीं देखा

चुनाव अधिकारियों से मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने ऐसा चुनाव आयोग कभी नहीं देखा, जो इतना अहंकारी है। ये सब बड़े झूठे हैं। हमने उनसे कहा कि हम अध्यक्ष का सम्मान करते हैं क्योंकि कोई भी पद किसी के लिए स्थायी नहीं होता।

विरोध जताने के लिए ओढ़ी काली चादर

ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेता विरोध जताने के लिए काली शॉल ओढ़कर दिल्ली स्थित चुनाव आयोग के कार्यालय गए। वे अपने साथ कुछ ऐसे लोगों को भी लाए, जिनके बारे में ममता बनर्जी की टीम ने दावा किया कि वे एसआईआर प्रक्रिया से प्रभावित परिवार हैं।


Next Story