
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- ममता बनर्जी का बड़ा...
ममता बनर्जी का बड़ा फैसला: पश्चिम बंगाल में 'एकला चलो' की रणनीति, जानें क्यों नहीं की गठबंधन...

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी चुनावों के लिए एक बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए स्पष्ट कर दिया है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) राज्य में अकेले चुनाव लड़ेगी। विपक्षी गठबंधन 'INDIA' के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि ममता ने किसी भी दल के साथ गठबंधन करने से साफ इनकार कर दिया है।
ये हैं कारण
जानकारों की मानें तो कांग्रेस के साथ सीटों के तालमेल पर बात न बन पाना इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। ममता ने कांग्रेस के दावों को राज्य की जमीनी हकीकत से दूर बताया। ममता बनर्जी अपनी 'धरा' पर किसी अन्य दल को जगह देकर अपनी ताकत कम नहीं करना चाहतीं। उनका मानना है कि TMC अकेले ही भाजपा को चुनौती देने में सक्षम है। बंगाल की राजनीति में वाम दलों (CPIM) के साथ कांग्रेस की नजदीकी ने भी ममता को इस फैसले के लिए प्रेरित किया।
ममता बनर्जी ने यह कहा
'मैंने साफ कर दिया है कि बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे। सीट शेयरिंग पर मेरे प्रस्ताव को पहले ही ठुकरा दिया गया था, इसलिए अब गठबंधन की कोई गुंजाइश नहीं है।'
गौरतलब है कि यह निर्णय न केवल बंगाल बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के समीकरणों को भी प्रभावित करेगा। अब मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है, जिससे वोटों का ध्रुवीकरण तय माना जा रहा है।




