Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ममता दीदी आज लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रहीं, इस संघर्ष में हम उनके साथ.... बोले अरविंद केजरीवाल

Aryan
19 March 2026 6:02 PM IST
ममता दीदी आज लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रहीं, इस संघर्ष में हम उनके साथ.... बोले अरविंद केजरीवाल
x
केजरीवाल ने जोर देकर कहा कि जिस तरह से केंद्रीय एजेंसियां और संवैधानिक संस्थाएं विपक्षी सरकारों को निशाना बना रही हैं

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि मनमाने तरीके से चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी समेत 50 से अधिक अधिकारियों को मनमाने तरीके से हटाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल ने जोर देकर कहा कि जिस तरह से केंद्रीय एजेंसियां और संवैधानिक संस्थाएं विपक्षी सरकारों को निशाना बना रही हैं, उसके खिलाफ ममता बनर्जी का संघर्ष लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है, हम उनके साथ हैं।

चुनाव आयोग को बनाया हथियार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने बेईमानी से चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग को अपना हथियार बना लिया है। जो आज पश्चिम बंगाल में हो रहा है, ठीक ऐसा ही दिल्ली के चुनाव में भी हुआ था। वोटर लिस्ट से नाम काटे गए, पुलिस प्रशासन ने बीजेपी की गुंडागर्दी को बढ़ावा दी। पूरा प्रशासन बीजेपी को जीत दिलाने में जुट गई। लोकतंत्र की धज्जियां उड़ायी दी गई। आज ममता दीदी भी लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रही हैं, और इस संघर्ष में हम उनके साथ हैं।


Next Story