
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- कॉमेडियन कपिल शर्मा को...
कॉमेडियन कपिल शर्मा को धमकी देने वाला शख्स पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार! जानें पूरा मामला

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन कपिल शर्मा को हाल ही में धमकी दी गई थी। जिसके बाद से मुंबई क्राइम ब्रांच जांच में जुटी थी। वहीं अब इस मामले में क्राइम ब्रांच को सफलता हाथ लगी है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में दिलीप चौधरी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। दरअसल, इसकी गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के नॉर्थ परगना से हुई है।
आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर मुंबई लाया
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने कपिल शर्मा के PA को फोन कर 1 करोड़ रुपये की मांग की थी और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। कपिल शर्मा को धमकी देने की खबर जब मुंबई पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। वहीं जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर मुंबई लाया। यहां उसे अदालत में पेश किया गया।
करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी
वहीं अदालत ने उसे 30 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और धमकी देने के पीछे की वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है। शुरुआती पूछताछ में पुलिस को आरोपी का बिश्नोई गैंग से कोई कनेक्शन सामने नहीं आया है। 22-23 सितंबर को एक शख्स ने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए कपिल शर्मा के PA को फोन किया और 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। कपिल के PA ने इस मामले की जानकारी मुंबई पुलिस को दी।