Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार का बड़ा एक्शन, अलग-अलग जेलों के 25 अधिकारियों को किया सस्पेंड

Anjali Tyagi
28 Jun 2025 10:27 AM IST
भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार का बड़ा एक्शन, अलग-अलग जेलों के 25 अधिकारियों को किया सस्पेंड
x
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह पहल राज्य सरकार की नशीली दवाओं के खिलाफ चल रही लड़ाई का हिस्सा है।

जालंधर। पंजाब की जेलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार ने एक बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल सरकार ने पंजाब की अलग-अलग जेलों के 25 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि सस्पेंड किए गए अधिकारियों में 3 डिप्टी सुपरिडेंट और 2 असिस्टेंट सुपरिडेंट समेत कई जेल कर्मचारी शामिल हैं। सरकार का यह कदम जेलों में भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

क्यों उठाया गया सख्त कदम

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जेलों में कामकाज सुधारने के लिए यह सख्त कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जेल में कामकाज सुधारने के लिए अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की है। साथ ही यह कदम जेलों में बढ़ रहे भष्टाचार को रोकने के लिए है।

नशे को रोकने के लिए सरकार उठा रही कदम

पंजाब सरकार नशे और ड्रग्स से लड़ने के लिए कई कदम उठा रही है। पंजाब सरकार ने गुरुवार (26 जून) को डेटा इंटेलिजेंस और तकनीकी सहायता इकाई स्थापित करने के लिए अनन्या बिड़ला फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह पहल राज्य सरकार की नशीली दवाओं के खिलाफ चल रही लड़ाई का हिस्सा है। डेटा इंटेलिजेंस और तकनीकी सहायता इकाई की स्थापना की यह पहल राज्य में नशीली दवाओं के खतरे से निपटने में एक महत्वपूर्ण कदम है। सीएम भगवंत मान ने कहा था यह समझौता ज्ञापन नशीली दवाओं की रोकथाम और पुनर्वास के लिए पंजाब सरकार की कोशिशों का हिस्सा है।

जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही सरकार

पंजाब सरकार पहले से ही नशा तस्करी के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है। जेलों को ड्रग्स मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत हर जेल में सीसीटीवी निगरानी, छापेमारी और अफसरों के रिकॉर्ड की नियमित जांच की जा रही है।

Next Story