
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Mansun: पहाड़ी इलाकों...
Mansun: पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश ने 207 सड़कों को किया तबाह! जाने कितने सौ करोड़ का हो गया नुकसान

शिमला। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के चलते 207 सड़कें प्रभावित हुई। कुछ स्थानों पर पहाड़ गिरे हैं, कुछ स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ है। मार्ग पर वाहनों की कतारे भी लगी हुई है। प्रशासन की टीम रास्ता बनाने में जुटी है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।
भारी वर्षा पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया
मौसम विभाग ने कांगड़ा, मंडी व सिरमौर में शुक्रवार को भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त चंबा, कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, शिमला जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग ने जिला प्रशासन को सतर्क रहने के लिए कहा है। मंडी जिला में बाधित 134 सड़कों सहित राज्य में कुल 207 सड़कों पर यातायात बहाल करने के प्रयास हो रहे हैं। सिरमौर जिला में 43 बाधित सड़कों को खोलने का काम चला हुआ है। राज्य में 132 ट्रांसफार्मरों को ठीक करके विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास हो रहे हैं।
750 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ
मानसून के 10 दिन में राज्य के विभिन्न हिस्सों में 750 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग को 327 करोड़ व जल शक्ति विभाग को 404 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा। मंडी जिला में 111, गोहर में 107, कुल्लू में 20 व करसोग में चार ट्रांसफार्मर खराब हैं। भारी वर्षा के कारण ठप 812 पेयजल योजनाओं को चलाने का प्रयास किया जा रहा है, जिनमें कांगड़ा जिला में 603 व मंडी जिला में 204 पेयजल योजनाएं बाधित हैं। सिरमौर के धौलाकुआं में 168 मिलीमीटर वर्षा प्रदेश में भारी वर्षा का क्रम बरकरार है। हमीरपुर व कांगड़ा में दोपहर के समय भारी वर्षा हुई।
इन इलाकों में भारी वर्षा हुई
सिरमौर जिला के धौलाकुआं में 168 मिलीमीटर, बिलासपुर में 120.4, मनाली में 46.0, पांवटा साहिब 38.4, नाहन में 34.1, सोलन में 15.0, पालमपुर में 18.8, कांगड़ा में 28, मंडी में 22.4, जुब्बड़हट्टी में 44.2, सराहन में 20.5, कसौली में 20, नारकंडा में 13.5 और शिमला में 10.3 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की वर्षा होने की जानकारी है।