Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली में लापता हो रही लड़कियों को लेकर 'मर्दानी 3' पर लगे गंभीर आरोप! YRF ने ये बोलकर किया खंडन

Shilpi Narayan
6 Feb 2026 11:08 PM IST
दिल्ली में लापता हो रही लड़कियों को लेकर मर्दानी 3 पर लगे गंभीर आरोप! YRF ने ये बोलकर किया खंडन
x

नई दिल्ली। दिल्ली में हाल के दिनों में लड़कियां लापता हो रही है। जिसके बाद YRF पर कई आरोप लग रहे हैं। दरअसल, YRF ने आज सोशल मीडिया पर लगे उन आरोपों का खंडन किया, जिसमें लापता लड़कियों की वायरल रिपोर्ट्स को 'मर्दानी 3' के प्रमोशन से जोड़ा जा रहा था। यह विवाद तब शुरू हुआ, जब रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 2026 के पहले 15 दिनों में दिल्ली में लापता लोगों की संख्या बढ़ गई है।

अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ चेतावनी जारी

जिसके बाद कुछ नेटिजन्स ने आरोप लगाया कि यह फिल्म के लिए एक पब्लिसिटी स्टंट है, जो इसी तरह के मुद्दों पर आधारित है। दिल्ली पुलिस ने बाद में X पर अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी की। इसके बाद यश राज फिल्म्स ने वायरल दावों पर जवाब दिया और अपना रुख साफ करते हुए किसी भी तरह के कनेक्शन से इनकार किया।

YRF एक 50 साल पुरानी कंपनी है

बता दें कि YRF ने पेड प्रमोशन के आरोपों से खुद को अलग कर लिया और दिल्ली में लापता लड़कियों की खबरों के बारे में हाइप बनाने में किसी भी तरह की भागीदारी से इनकार किया। वहीं इस विवाद पर YRF ने कहा कि यश राज फिल्म्स एक 50 साल पुरानी कंपनी है जो नैतिक और पारदर्शी होने के मूल सिद्धांतों पर बनी है। हम सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे इन आरोपों का पुरजोर खंडन करते हैं कि मर्दानी 3 के प्रमोशनल कैंपेन ने ऐसे मुद्दे को सनसनीखेज बनाया है। हमें अपने अधिकारियों पर पूरा भरोसा है कि वे सही समय पर सभी तथ्य और सच्चाई सामने लाएंगे

लापता लोगों की रिपोर्ट में नहीं हुई बढ़ोतरी

हालांकि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने देश की राजधानी में लापता लड़कियों की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर फैल रही अटकलों को खारिज कर दिया था। बयान में कहा कि जांच के बाद हमने पाया है कि दिल्ली में लापता लड़कियों की संख्या में बढ़ोतरी की चर्चा पेड प्रमोशन के जरिए फैलाई जा रही है। पैसे के लालच में दहशत फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। दिल्ली पुलिस के PRO संजय त्यागी ने गुरुवार को कहा कि पिछले सालों की तुलना में शहर में लापता लोगों की रिपोर्ट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

Next Story