
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- 'बॉर्डर 2' की आंधी में...
'बॉर्डर 2' की आंधी में भी दमखम दिखा रही 'मर्दानी 3', जानें फर्स्ट डे का कलेक्शन

मुंबई। सनी देओल की 'बॉर्डर 2' की जबरदस्त लहर के बीच रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' ने 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन और प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। जानकारी के अनुसार, 'मर्दानी 3' ने अपने पहले दिन भारत में लगभग ₹3.80 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।
फ्रेंचाइजी की तुलना
यह कलेक्शन साल 2019 में आई 'मर्दानी 2' की ओपनिंग (₹3.80 करोड़) के बिल्कुल बराबर है। हालांकि, 12 साल पहले आई पहली 'मर्दानी' ने ₹3.46 करोड़ से शुरुआत की थी।
बॉर्डर 2 से मुकाबला
'बॉर्डर 2' ने अपने पहले दिन (23 जनवरी) ₹30 करोड़ की भारी-भरकम ओपनिंग की थी। 'मर्दानी 3' की रिलीज के दिन (जो 'बॉर्डर 2' का 8वां दिन था), सनी देओल की फिल्म ने लगभग ₹11 करोड़ की कमाई कर अपना दबदबा बनाए रखा।
ऑक्युपेसी
फिल्म की पहले दिन की कुल ऑक्युपेसी 18.01% रही, जिसमें रात के शो में सबसे ज्यादा 31.14% की भीड़ देखी गई। बता दें कि लगभग ₹60-75 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को हिट होने के लिए आने वाले दिनों में अच्छी बढ़त की जरूरत होगी।
कहानी
ये कहानी है एक शहर से कुछ लड़कियों के गायब होने की, शिवानी शिवानी रॉय यानि रानी मुखर्जी इसकी जांच करती हैं लेकिन ये मामला किसी सेक्स रैकेट से जुड़ा नहीं है, उससे कहीं आगे जाता है, ये लड़कियों क्यों गायब हो रही हैं और कुछ को मारा क्यों जा रहा है, ये जानने के लिए आपको ये फिल्म देखना जरूरी है।




