Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

'बॉर्डर2' के सामने घुटने टेकती हुई नजर आ रही 'मर्दानी 3', जानें अब तक का कलेक्शन

Aryan
2 Feb 2026 5:00 PM IST
बॉर्डर2 के सामने घुटने टेकती हुई नजर आ रही मर्दानी 3, जानें अब तक का कलेक्शन
x
मर्दानी 3 का बजट लगभग 60 करोड़ रुपये का है, जिसे वसूलने के लिए फिल्म को आने वाले हफ्तों में मजबूत पकड़ बनाए रखनी होगी।


मुंबई। रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 30 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने शुरुआती 2 दिनों में बढ़िया कलेक्शन किया। हालांकि सनी की 'बॉर्डर 2' के सामने फिल्म अब घुटने टेकती हुई नजर आ रही है। बता दें कि फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 17.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

ये रहे आंकड़े

दिन 1 (शुक्रवार): 4.00 करोड़

दिन 2 (शनिवार): 6.25 करोड़

दिन 3 (रविवार): 7.25 करोड़

कुल भारत कलेक्शन- 17.50 - 17.70 करोड़

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- बता दें कि इस फिल्म ने लगभग 25.10 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है।

'बॉर्डर 2' से सीधा मुकाबला

फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की बॉर्डर 2 से कड़ी टक्कर मिल रही है, जो पहले से ही ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन कर रही है।

ऑक्युपेंसी

रविवार (1 फरवरी) को हिंदी बेल्ट में फिल्म की कुल ऑक्युपेंसी लगभग 33.29% रही।

कितना था बजट

जानकारी के अनुसार, मर्दानी 3 का बजट लगभग 60 करोड़ रुपये का है, जिसे वसूलने के लिए फिल्म को आने वाले हफ्तों में मजबूत पकड़ बनाए रखनी होगी।

Next Story