
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- विवाह या व्यापार!सड़क...
विवाह या व्यापार!सड़क हादसों के खतरों के चलते शादियों में नहीं आ सकते तो ऐसे भेजें कन्यादान और दुल्हन की मुंह दिखाई, पढ़ें दिलचस्प खबर

बागपत। कई बार लोग शादी के कार्ड में ऐसा कुछ छपवा देते हैं जिसे देखकर हैरानी होती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बिनौली कस्बे से सामने आया है। दरअसल एक दूल्हे ने अपनी शादी के कार्ड पर लिखवाया कि कार्ड पर "आ नहीं सकते तो..." लिखकर एक QR कोड छपवाया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ऑनलाइन शगुन की सुविधा
दूल्हे (आकाश) ने कार्ड पर "आ नहीं सकते तो डिजिटल शगुन भेजें" के संदेश के साथ एक QR कोड दिया है। दूल्हे का कहना है कि अक्सर रिश्तेदार दूर-दराज से कार्ड देने या शादी में शामिल होने आते हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। डिजिटल कार्ड और QR कोड के जरिए वे इस जोखिम को कम करना चाहते हैं। यह डिजिटल पहल उन मेहमानों के लिए सुविधाजनक है जो किसी कारणवश शादी में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, ताकि वे घर बैठे ही अपना आशीर्वाद और 'मुंह दिखाई' या 'कन्यादान' भेज सकें।
7 और 8 फरवरी को हैं दोनों शादियां
जानकारी के मुताबिक दोघट कस्बा निवासी आकाश बाल्मीकि ने अपनी बहन और अपनी शादी के कार्ड पर QR कोड छपवाया है। आकाश ने बताया कि 7 फरवरी को उसकी बहन की शादी है और 8 फरवरी को उसकी खुद की शादी संपन्न होगी। दोनों शादियों के कार्ड पर छपे QR कोड के माध्यम से अब कन्यादान और दुल्हन की मुंह दिखाई का शगुन ऑनलाइन भेजा जा सकेगा।
सोशल मीडिया पर चर्चा
लोग इस तकनीक-प्रेमी सोच की काफी तारीफ कर रहे हैं और इसे आधुनिक समय की जरूरत बता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहल समय की जरूरत है और इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। तकनीक के सही इस्तेमाल से परंपराओं को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जा सकता है। आकाश ने अपनी इस पहल के तहत पंजाब, चंडीगढ़, पानीपत समेत अन्य दूरस्थ क्षेत्रों में रिश्तेदारों को व्हाट्सएप के माध्यम से डिजिटल कार्ड भेजे हैं, जबकि आसपास के इलाकों में कार्ड स्वयं जाकर वितरित किए हैं।




