
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- गुर्जर से शादी कर...
गुर्जर से शादी कर लें...शामली में स्वामी राम विशाल बोले- तीन तलाक से भी बच जाएंगी...

शामली। गौरी शंकर गौशाला के स्वामी राम विशाल दास जी महाराज ने कैराना सांसद इकरा हसन को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल स्वामी राम विशाल दास महाराज जी सांसद इकरा हसन को लेकर विवादित बयान देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
शामली के कंडेला गांव में हिंदू सम्मेलन को संबोधित करने के दौरान दिया बयान
जानकारी के अनुसार, स्वामी राम विशाल दास महाराज शामली के कंडेला गांव में विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। हिंदू सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि जब इकरा हसन हिंदू गुर्जरों के बीच वोट मांगने पहुंची थीं तो कहा था कि वह समाज की बेटी है, वह भी समस्याओं से गुजरी हैं, इसलिए उन्हें वोट दीजिए।
वोट के लिए खुद को बताती थी हैं गुर्जर
विशाल दास जी महाराज ने कहा कि जब सांसद इकरा हसन वोट के लिए अपने आप को गुर्जर बताती हैं तो मैं कहना चाहता हूं कि इकरा हसन आएं और कंडेला के किसी गुर्जर युवक से शादी करें। उन्होंने कहा कि यह भाईचारा वोट तक ही सीमित रहता है या रिश्तेदारी में भी बदलेगा? उन्होंने यहां तक कह दिया कि यदि इकरा हसन किसी गुर्जर से शादी कर लेती हैं तो तीन तलाक के टॉर्चर से बच जाएंगी।
सांसद इकरा हसन को लगातार बनाया जा रहा निशाना
दरअसल 51 सेकंड की वायरल वीडियो में स्वामी रामदास विशाल महाराज सांसद इकरा हसन पर जमकर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। इसके बाद से ही वह सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं। गौरतलब है सपा सांसद लगातार हिंदू संगठनों के निशाने पर हैं। किसी भी सम्मेलन और अन्य कार्यक्रमों में सांसद इकरा हसन को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।




