Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाका, दस लोगों की मौत, आठ घायल

Anjali Tyagi
28 Feb 2026 4:28 PM IST
पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाका, दस लोगों की मौत, आठ घायल
x

काकीनाडा। आंध्र प्रदेश से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है। दरअसल यहां एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया है। पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट होने से दस लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री ने दी जानकारी

आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री अनीता ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने इस धमाके में हताहतों की संख्या और अधिक बढ़ने की भी आशंका जताई है।

राहत और बचाव कार्य जारी

स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं। कई घायल मजदूरों को गंभीर हालत में पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

पटाखा फैक्टरी में धमाके पर राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया। अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में नायडू ने लिखा, काकीनाडा जिले के वेतलापलेम गांव में एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुए धमाके की खबर विचलित करने वाली है। इस हादसे में कई लोगों की जान गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हादसे के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली है और उन्हें पीड़ितों को हरसंभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।

Next Story