Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मेघालय की कोयला खदान में भीषण धमाका! 10 मजदूरों की मौत, रायगढ़ में भी कॉर्बन प्लांट में ब्लास्ट से आठ मजदूर घायल

Anjali Tyagi
5 Feb 2026 4:22 PM IST
मेघालय की कोयला खदान में भीषण धमाका! 10 मजदूरों की मौत, रायगढ़ में भी कॉर्बन प्लांट में ब्लास्ट से आठ मजदूर घायल
x

शिलॉन्ग। मेघालय की कोयला खदान में अचानक जोरदार धमाका हुआ है। जिसके कारण खदान के अंदर काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों में सभी मजदूर असम के रहने वाले थे, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी है। इस पूरे हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई है।

मृतकों की संख्या

शुरुआती आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार अब तक 4 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई अन्य मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। कुछ अपुष्ट रिपोर्टों और सोशल मीडिया सूत्रों के अनुसार यह संख्या 10 है।

राहत टीम पहुंची

बता दें कि राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), पुलिस, फॉरेंसिक विशेषज्ञों और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भी भीषण हादसा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार सुबह मंगल कॉर्बन प्लांट में टायर गलाने के दौरान ब्लास्ट हो गया। इस घटना में एक मासूम सहित आठ मजदूर घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

Next Story