Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मालदा कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बागडोगरा एयरपोर्ट से पुलिस ने दबोचा, NIA करेगी जांच

Aryan
3 April 2026 11:41 AM IST
मालदा कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बागडोगरा एयरपोर्ट से पुलिस ने दबोचा, NIA करेगी जांच
x
नॉर्थ बंगाल के एडीजी जयरामन ने कहा कि हमने लोगों को भड़काने के आरोप में मोफक्करुल इस्लाम को हिरासत में लिया है।

कोलकता। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में वोटर लिस्ट विवाद के बीच हुए उपद्रव मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है। जानाकारी के मुताबिक, सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव की पूरी साजिश के पीछे मास्टरमाइंड मोफक्करुल था। पुलिस ने उसे बागडोगरा एयरपोर्ट से पकड़ा, जब वह यहां से फरार होने की कोशिश कर रहा था। इस मामले को लेकर आज यानी शुक्रवार को NIA की टीम बंगाल पहुंच सकती है।

एडीजी जयरामन ने दी जानकारी

नॉर्थ बंगाल के एडीजी जयरामन ने कहा कि हमने लोगों को भड़काने के आरोप में मोफक्करुल इस्लाम को हिरासत में लिया है। हम इस तरह की घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यह भी जांच की जाएगी कि घटना पहले से प्लान थी या नहीं।

न्यायिक अधिकारियों को दी गई CAPF सुरक्षा

एडीजी जयरामन ने कहा कि इस पूरे मामले में अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस घटना के मद्देनजर सभी न्यायिक अधिकारियों को केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CAPF) की सुरक्षा दे दी गई है, जिससे भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

NIA करेगी जांच

वहीं, इससे पहले चुनाव आयोग ने मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान न्यायिक अधिकारियों के घेराव की घटना की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी थी। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, NIA की टीम शुक्रवार तक पश्चिम बंगाल पहुंच सकती है। चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Next Story