
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- मथुरा: यमुना...
मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौत, भीषण थी टक्कर

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे मथुरा में सड़क हादसे में पिता पुत्र समेत छह लोगों की मौत हो गई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
नोएडा से आगरा की ओर जा रही
यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। नोएडा से आगरा की ओर जा रही इको गाड़ी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, इससे इको बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इको सवार पिता और दो पुत्रों समेत छह लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा सुबह करीब साढ़े तीन बजे बलदेव थाना क्षेत्र के गांव सराय सालवान के समीप माइल स्टोन 140 पर हुआ।
इन लोगों की मौत हुई
क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय ने बताया इको कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। हादसे में इको सवार आगरा के थाना बसोनी के गांव हरलालपुरा निवासी धर्मवीर सिंह, उनके पुत्र रोहित और आर्यन की मृत्यु हो गई। महोबा के गांव बढ़पुरा हुसैद निवासी दलवीर उर्फ छुल्ले व उनके भाई पारस सिंह तोमर और रोहित के एक दोस्त की मृत्यु हो गई। हादसे में इको सवार धर्मवीर की पत्नी सोनी व पुत्री पायल गंभीर रूप से घायल हो गईं।