Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भगवान ऐसे दिन किसी को ना दिखाएं! पाकिस्तानी टीम की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती, होटल का बिल न चुकाने के चलते सड़कों पर भटकते रहे खिलाड़ी

Anjali Tyagi
13 Feb 2026 1:30 PM IST
भगवान ऐसे दिन किसी को ना दिखाएं! पाकिस्तानी टीम की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती, होटल का बिल न चुकाने के चलते सड़कों पर भटकते रहे खिलाड़ी
x

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में पाकिस्तानी राष्ट्रीय हॉकी टीम को भारी अपमान का सामना करना पड़ा है। दरअसल होटल का बिल न चुका पाने के कारण खिलाड़ियों को घंटों तक सड़क पर भटकना पड़ा। पाकिस्तान हॉकी महासंघ (PHF) फंड की कमी के कारण होटल के बिल का भुगतान करने में विफल रहा, जिसके बाद होटल ने बुकिंग रद्द कर दी। यह घटना पाकिस्तान के राष्ट्रीय खेल (हॉकी) के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी शर्मिंदगी का विषय बनी है, क्योंकि टीम पहले ही इस लीग में अपने पिछले सभी मैच हार चुकी है।

ऑस्ट्रेलिया में हुई बेइज्जती

बता दें कि यह घटना ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में हुई, जहाँ टीम FIH प्रो लीग के दूसरे चरण के लिए पहुंची थी। खिलाड़ियों और अधिकारियों को अपने सामान के साथ घंटों सड़क पर गुजारने पड़े क्योंकि उनके पास ठहरने के लिए कोई जगह नहीं थी।

लोगों ने की मदद

स्थानीय पाकिस्तानी समुदाय के कुछ लोगों ने खिलाड़ियों की मदद की और उनके ठहरने का वैकल्पिक इंतजाम कराया। इस मानसिक तनाव के अगले ही दिन टीम को मैदान पर उतरना पड़ा, जहां उन्हें मेजबान ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

Next Story