Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले एक्शन में मायावती! इस उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर खेला ब्राह्मण को साधने का दांव

Shilpi Narayan
25 Feb 2026 10:58 AM IST
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले एक्शन में मायावती! इस उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर खेला  ब्राह्मण को साधने का दांव
x

लखनऊ। यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर BSP प्रमुख एक्शन मोड़ में दिखाई दे रही है। यहां तक कि बसपा सुप्रीमो ने अभी से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पहले उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। यूपी में ब्राह्मणों को लेकर हो रही सियासत के बीच मायावती ने पहला दांव ब्राह्मण चेहरे पर ही लगाया है। बसपा सुप्रीमो ने जालौन की माधौगढ़ सीट से ब्राह्मण नेता आशीष पांडेय को प्रभारी बनाया है।

चुनाव से पहले बड़े ब्राह्मण कार्ड खेली

दरअसल, मायावती उनके इस कदम को 2027 चुनाव से पहले बड़े ब्राह्मण कार्ड के तौर पर देखा जा रहा है। आशीष पांडे को माधौगढ़ सीट की जिम्मेदारी दी गई है और इस सीट पर बसपा के संगठन को मजबूत करने और जमीन स्तर पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं ऐसा माना जाता है कि बहुजन समाज पार्टी की मुखिया चुनाव की ताऱीखों की घोषणा होने से पहले जिन सीटों पर जिन नेताओं को प्रभारी पद की जिम्मेदारी देती हैं, चुनाव में उन्हें ही टिकट दिया जाता है। इसी क्रम में मायावती ने आशीष पांडे को प्रभारी बनाकर संकेत दे दिए हैं कि वो ही माधौगढ़ सीट से पार्टी के प्रत्याशी बनेंगे।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा

बसपा लगातार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि होली के बाद बसपा कानपुर मंडल की पांच और सीटों पर प्रभारियों ने नाम की घोषणा कर सकती है। अक्सर बसपा अपनी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान देरी से करती है लेकिन, इस बार मायावती अपनी तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। वहीं इस बार मायावती समय से पहले ही प्रभारियों के नाम का ऐलान कर देगी। ताकि जमीन पर पार्टी की तैयारी हो सके और उम्मीदवारों को आम जनता के बीच समन्वय बनाने में आसानी हो और चुनाव की तैयारी के लिए पूरा समय मिल सके। आशीष पांडे के नाम का ऐलान कर मायावती ने साफ दिया है कि वो ब्राह्मण, दलित और मुस्लिम वोटरों के समीकरण के साथ मैदान में उतरेंगी।

Next Story