Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मायावती ने गठबंधन की अटकलों पर लगाया विराम! अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का किया फैसला

Shilpi Narayan
18 Feb 2026 11:57 AM IST
मायावती ने गठबंधन की अटकलों पर लगाया विराम! अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का किया फैसला
x
मायावती ने कहा कि यूपी में जैसे-जैसे चुनाव पास आएंगे, जो लोग हमारे खिलाफ हैं, वे हमें सत्ता से दूर रखने की और भी कोशिश करेंगे।

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन की अटकलों पर विराम लगा दिया है। दरअसल, मायावती ने आज अकेले यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का बिगुल फूंक दिया। अपने बयान में उन्होंने कहा कि यूपी में जैसे-जैसे चुनाव पास आएंगे, जो लोग हमारे खिलाफ हैं, वे हमें सत्ता से दूर रखने की और भी कोशिश करेंगे।

हमारे खिलाफ साजिश करेंगे

वहीं मायावती ने कहा कि हमारे खिलाफ साजिश करेंगे। सिर्फ यूपी में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सभी 'अंबेडकरवादियों' को बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर का आत्म-सम्मान पाने के आंदोलन को मजबूत करने के लिए काम करते रहना चाहिए। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव से पहले गठबंधन की चर्चाएं अक्सर रणनीतिक दबाव बनाने के लिए उछाली जाती हैं।

बसपा किसी साझा मोर्चे का हिस्सा नहीं बनने जा रही

दरअसल, मीडिया से बातचीत में मायावती ने कहा कि बसपा के किसी भी दल के साथ गठबंधन की खबरें “फेक न्यूज” हैं। उन्होंने इन अटकलों को झूठ, हवा-हवाई और मनगढ़ंत बताया। उनके मुताबिक, इस तरह की खबरें जनता को गुमराह करने की कोशिश हैं और मीडिया को ऐसी अफवाहों से बचना चाहिए। लेकिन मायावती ने अपने बयान से स्पष्ट संकेत दे दिया है कि फिलहाल बसपा किसी साझा मोर्चे का हिस्सा नहीं बनने जा रही।

Next Story