Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के मेयर आरक्षण का ऐलान, सभी बड़े शहरों में महिलाओं का दबदबा

Anjali Tyagi
22 Jan 2026 1:32 PM IST
महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के मेयर आरक्षण का ऐलान, सभी बड़े शहरों में महिलाओं का दबदबा
x

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने आज राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के लिए मेयर (महापौर) पद के आरक्षण की घोषणा कर दी है। मंत्रालय में आयोजित आरक्षण लॉटरी के मुताबिक, 29 में से 16 सीटें तमाम श्रेणियों के लिए आरक्षित की गई हैं, जबकि 13 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं। इस बार महिलाओं का दबदबा देखने को मिला है, जहां कुल 17 सीटों पर महिला मेयर चुनी जाएंगी।

महिलाओं का दबदबा

मुंबई (बृहन्मुंबई), पुणे, नागपुर और नाशिक जैसी प्रमुख महानगरपालिकाएं 'सामान्य महिला' श्रेणी के लिए आरक्षित हुई हैं। वहीं, ठाणे को अनुसूचित जाति (SC) और कल्याण-डोंबिवली को अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। जालना और लातूर की सीटें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं। ओबीसी (OBC) वर्ग के लिए 8 सीटें आवंटित की गई हैं, जिनमें अहिल्यानगर और अकोला जैसी जगहों पर महिला मेयर होंगी। इस आरक्षण ने आने वाले मेयर चुनावों के लिए पार्टियों के चुनावी गणित को पूरी तरह बदल दिया है।

Next Story