
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- MEERUT: दो बच्चियों से...
MEERUT: दो बच्चियों से दरिंदगी करने वाला 25000 का इनामी बदमाश शहजादा मुठभेड़ के बाद ढेर

मेरठ। दो बच्चों से दरिंदगी करने वाला 25000 का इनामी बदमाश शहजादा नौ माह बाद मुठभेड़ के बाद मारा गया। सोमवार सुबह सरूरपुर थाना पुलिस जोड़ा प्याऊ के पास सरधना बिनोली मार्ग पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई थी। गोली लगने के बाद बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया था।
पुलिस को नौ महीने से तलाश थी
मेरठ की सरूरपुर पुलिस के साथ सोमवार सुबह हुई मुठभेड़ में दो मासूम बच्चियों से दरिंदगी करने वाला 25 हजार रुपये का इनामी शहजाद उर्फ निक्की मारा गया। आरोपी की पुलिस को नौ महीने से तलाश थी। शहजाद बहसूमा थाना इलाके के गांव मोहम्मदपुर साकिस्त का रहने वाला था। पहले भी शहजादा एक मामले में जेल जा चुका है। जेल जाने के बाद भी उसने घटनाओं को अंजाम दिया था। घटना के बाद से शहजाद फरार चल रहा था। गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने 25000 का इनाम भी घोषित किया था।
पांच साल की एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की
जानकारी के अनुसार नौ महीने पहले उसने पांच साल की एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की थी। इससे पहले भी वह एक बालिका के साथ दुराचार करने के मामले में जेल में भी बंद रहा है।
जेल से छूटने के बाद उसने फिर से मासूम के साथ दरिंदगी की थी
शनिवार रात को भी उसने पीडित बच्ची के घर पर फायरिंग करके मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी थी। एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने बताया कि रात से ही पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई थी। सोमवार सुबह सरूरपुर थाना पुलिस जोड़ा प्याऊ के पास सरधना बिनोली मार्ग पर चेकिंग कर रही थी, तभी बिना नंबर की बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया, जिसे रोकने पर उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके सीने में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसने अपना नाम शहजाद उर्फ निक्की बताया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेरठ जिला चिकित्सालय में लाकर भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।