Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

T20 वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान मैच को लेकर बैठकों का दौर जारी, मैच होगा या नहीं जल्द होगा फैसला

Aryan
9 Feb 2026 10:01 AM IST
T20 वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान मैच को लेकर बैठकों का दौर जारी, मैच होगा या नहीं जल्द होगा फैसला
x
पाकिस्तान ने भारत से मैच का बहिष्कार किया था

नई दिल्ली। t20 वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान मैच को लेकर बैठकों का दौर जारी है। कई दौर की बैठक के बाद मैच होगा या नहीं, जल्द फैसला किया जाएगा। आईसीसी पाकिस्तान बॉर्डर और बांग्लादेश बॉर्डर के साथ बैठक कर रहा है। पाकिस्तान सरकार ने श्रीलंका में होने वाले भारत से मैच खेलने से इनकार किया था। बैठक के बाद पाकिस्तान सरकार मैच खेलने पर फैसला लेगी।

आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा ने लाहौर में बैठक की

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा बैठक को लेकर लाहौर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी और बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार से मंजूरी मिलने के बाद दोनों पक्ष बैठक के नतीजे का एलान करेंगे।पाकिस्तान की सरकार ने हाल ही में इस बात का एलान किया था कि उनकी टीम टी20 विश्व कप 2026 में खेलने के लिए कोलंबो जाएगी, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले का बहिष्कार करेगी। हालांकि, इस बात की जानकारी आईसीसी को पीसीबी की तरफ से नहीं दी गई, जिस पर खेल की वैश्विक संस्था ने बोर्ड से जवाब मांगा।

फोर्स मेज्योर का सहारा लेने की कोशिश की

पीसीबी ने इस पूरे मामले को लेकर आईसीसी से संपर्क किया है और उसकी कार्रवाई से बचने के लिए फोर्स मेज्योर का सहारा लेने की कोशिश की। वहीं, क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने भी पाकिस्तान से यह स्पष्ट करने को कहा कि मैच नहीं खेलने को सही ठहराने के लिए फोर्स मेज्योर के प्रावधान को कैसे लागू किया जा सकता है।

Next Story