Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

राबड़ी देवी के आवास खाली नहीं करने के मुद्दे पर मंत्री नितिन नबीन ने राजद के संस्कार को ललकार दिया, जानें क्या कहा

Shilpi Narayan
27 Nov 2025 4:58 PM IST
राबड़ी देवी के आवास खाली नहीं करने के मुद्दे पर मंत्री नितिन नबीन ने राजद के संस्कार को ललकार दिया, जानें क्या कहा
x

पटना। बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड का आवास का मुद्दा काफी गरमाता जा रहा है। इस इस मुद्दे को लेकर बिहार में सियासी घमासान मचा हुआ है। साथ ही पूर्व सीएम को नया आवास आवंटित किया जा चुका है। फिलहाल यह मुद्दा सुर्खियों में बना हुआ है। लेकिन आरजेडी ने साफ किया कि राबड़ी देवी आवास खाली नहीं करेंगी। इस पर अब बिहार के मंत्री नितिन नबीन की प्रतिक्रिया सामने आई है।

उनके आने का मतलब जंगलराज आना है

आरजेडी के बयान पर मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि मेरा कहना है कि अगर उनको कोई परेशानी है तो विभाग को लिखना चाहिए, आग्रह करना चाहिए। इसके तरीके हैं। उस आग्रह पर सरकार निश्चित रूप से आगे का निर्णय लेगी। लेकिन इस तरह से अराजक की भाषा बोलना, ये उचित नहीं है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि हम जब कहते हैं कि उनके आने का मतलब जंगलराज आना है तो ये घटना भी उनके जंगलराज के व्यवहार को सामने से साबित करता है।

पार्टी के संस्कार को दिखाता

मंत्री ने आगे कहा कि बाकी आरजेडी जिस संस्कार से जानी जाती है उस हिसाब से बयान दिया है। उनका व्यवहार उनकी पार्टी के संस्कार को दिखाता है। किस मानसिकता से वो काम करते रहे हैं, उस मानसिकता को दिखाता है।

Next Story