Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सांसद गिरधारी यादव पर JDU के एक्शन को लेकर मीसा भारती ने तो यह कह दिया, जानें क्या

Aryan
25 March 2026 1:00 PM IST
सांसद गिरधारी यादव पर JDU के एक्शन को लेकर मीसा भारती ने तो यह कह दिया, जानें क्या
x
गिरधारी यादव ने कहा है कि वे अपना जवाब देने के लिए तैयार हैं

पटना। बिहार की राजनीति में जेडीयू पार्टी के अंदर हलचल होती दिखाई दे रही है। जेडीयू सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ पार्टी ने ऐक्शन ले लिया है। सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता को रद्द करने के लिए लोकसभा के स्पीकर को पत्र लिखा गया है। दरअसल गिरधारी यादव के बेटे ने 2025 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी से लड़ा था। उनके पिता मतलब गिरधारी यादव ने खुद चुनाव प्रचार किया था। अब इसे लेकर आरजेडी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

वह व्यस्क हैं अपना फैसला ले सकते हैं

आज यानी बुधवार को आरजेडी की सांसद मीसा भारती ने लोकसभा में जेडीयू पार्टी के नेता दिलेश्वर कामत द्वारा लोकसभा स्पीकर को बांका से जेडीयू सांसद गिरधारी यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए अयोग्य ठहराने के नोटिस पर कि वो तो जेडीयू के सांसद हैं और मुझे लगता है उनका लड़का यदि चुनाव लड़ रहा है तो वह व्यस्क है तभी उन्होंने फैसला लिया है। लेकिन इस पर देखते हैं कि क्या कार्रवाई होती है।

चुनाव लड़ना सबका अधिकार

मीसा भारती ने आगे कहा कि लेकिन यह गलत है। बच्चे जब बड़े हो जाते हैं तो वो फैसला लेते हैं यह तो आजादी है। वोट का अधिकार होता है। मान लीजिए एक परिवार में तीन तरह के भी तो लोग वोट डालते हैं। चाणक्य यादव का अधिकार है चुनाव लड़ना।

गौरतलब है कि दिलेश्वर कामैत की ओर से लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला को लिखे गए पत्र पर देखना होगा कि अब आगे गिरधारी यादव के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है। उधर गिरधारी यादव ने कहा है कि वे अपना जवाब देने के लिए तैयार हैं।


Next Story