
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- मिजोरम को मिला रेलवे...
मिजोरम को मिला रेलवे का तोहफा, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी! दिल्ली, कोलकाता, गुवाहाटी से सीधा कनेक्टिविटी...

आइजोल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मिजोरम के नवनिर्मित बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे। मिजोरम को कनेक्टिविटी का बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। राजधानी आइजोल पूर्वी क्षेत्र का चौथा शहर बनने वाला है जो कि रेल लिंक से जुड़ेगा। बता दें, गुवाहाटी, अगरतला और ईटानगर रेल लिंक से पहले ही जोड़े गए थे।
प्रधानमंत्री तीन नई एक्सप्रेस ट्रेन को भी दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री तीन नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इन ट्रेनों में आइजोल-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस,आइजोल-गुवाहाटी एक्सप्रेस और आइजोल-कोलकाता एक्सप्रेस के नाम शामिल हैं। नई ट्रेनों के सुविधा मिलने से यात्रियों के पास अधिक विकल्प होंगे।
बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन मिजोरम की बड़ी उपलब्धि
मिजोरम की बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन को पूरा करना बड़ी उपलब्धि है। इस रेलवे लाइन में 48 सुरंगें एवं 55 पुल बनाए गए हैं। मिजोरम में इतनी लंबी दूरी की रेल कनेक्टिविटी का आना सपने सच होने के बराबर है। भारतीय रेलवे ने तीन नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं को भी मंजूरी दे दी है जो आइजोल को भारत के खास शहरों से जोड़ेंगी।
राजधानी दिल्ली से आइजोल की कनेक्टिविटी
नई राजधानी एक्सप्रेस, 20507 सैरांग-आनंद विहार टर्मिनल, नई दिल्ली सैरांग से शुक्रवार की शाम को 4.30 बजे वहां से चलेगी। इसी तरह 20508 आनंद विहार-सैरंग, हर रविवार की शाम 7.50 बजे आनंद विहार से प्रस्थान करेगी। 15609 गुवाहाटी-सैरंग गुवाहाटी से शाम 7 बजे चलेगी जबकि 15610 सैरांग-गुवाहाटी ट्रेन के सैरांग प्रस्थान करने का समय शाम 7 बजे है।
जानकारी के अनुसार, रेलवे परियोजनाओं के साथ ही प्रधानमंत्री दो नए शैक्षणिक संस्थानों का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा क्षेत्र के विकास के लिए छह विकास परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे।