Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मोदी कैबिनेट ने पांच बड़े फैसलों को दी मंजूरी! जयपुर मेट्रो फेज-2 से लेकर रिफाइनरी प्रोजेक्ट तक शामिल...

Aryan
8 April 2026 5:05 PM IST
मोदी कैबिनेट ने पांच बड़े फैसलों को दी मंजूरी! जयपुर मेट्रो फेज-2 से लेकर रिफाइनरी प्रोजेक्ट तक शामिल...
x
जयपुर के लिए रुपये 13,037.66 करोड़ की लागत वाली मेट्रो फेज-2 प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिल गई है।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार में कैबिनेट ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर और कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए पांच बड़े फैसलों को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि कुल 1,74,207 करोड़ रुपये की योजनाओं पर मुहर लगी है। इसमें जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना को 13,038 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। जिससे शहर की यातायात व्यवस्था अच्छी होगी।

जयपुर मेट्रो फेज-2 को मिली मंजूरी

जयपुर के लिए रुपये 13,037.66 करोड़ की लागत वाली मेट्रो फेज-2 प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिल गई है। यह 41 किमी लंबा नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर होगा जो प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक जाएगा और इसमें कुल 36 स्टेशन होंगे।

खाद सब्सिडी (NBS Rates)

खरीफ सीजन 2026 (1 अप्रैल से 30 सितंबर) के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश (P&K) उर्वरकों पर रुपये 41,533.81 करोड़ की सब्सिडी को मंजूरी दी गई है। इससे किसानों को खाद सस्ती दरों पर मिलती रहेगी।

HPCL राजस्थान रिफाइनरी विस्तार

पचपदरा (बालोतरा) स्थित HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) के लिए संशोधित लागत रुपये 79,459 करोड़ को मंजूरी दी गई है। इस साल जुलाई से यहां कमर्शियल उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।

कमला हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट

अरुणाचल प्रदेश में 1,720 मेगावाट क्षमता वाली कमला जलविद्युत परियोजना के लिए रुपये 26,069.50 करोड़ के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

कालई-II हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट

अरुणाचल प्रदेश के ही अंजॉ जिले में 1,200 मेगावाट की कालई-II जलविद्युत परियोजना के लिए रुपये 14,105.83 करोड़ के निवेश को स्वीकृति मिली है।


Next Story