Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मोदी कैबिनेट की बैठक में 52,667 करोड़ के पैकेज को मंजूरी, रसोई गैस को सस्ता करने के लिए 30,000 करोड़ किए आवंटित

Shilpi Narayan
8 Aug 2025 4:37 PM IST
मोदी कैबिनेट की बैठक में 52,667 करोड़ के पैकेज को मंजूरी, रसोई गैस को सस्ता करने के लिए 30,000 करोड़ किए आवंटित
x
शिक्षा क्षेत्र में तकनीकी संस्थानों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 4,200 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट की आज अहम बैठक हुई है। जिसमें मोदी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। वहीं इस बैठक में 52,667 करोड़ रुपए के पैकेज को मंजूरी दी गई। जिसमें LPG, शिक्षा, बुनियादी ढांचा और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास पर विशेष जोर दिया गया। इस पैकेज के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को मजबूत करने के लिए 12,060 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

त्रिपुरा के लिए 4,250 करोड़ रुपए का स्पेशल विकास पैकेज

बता दें कि रसोई गैस को सस्ता करने के लिए 30,000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। शिक्षा क्षेत्र में तकनीकी संस्थानों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 4,200 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। दक्षिण भारत में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए मरक्कनम–पुडुचेरी फोर-लेन हाईवे के निर्माण और डेवलपमेंट के लिए 2,157 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। कैबिनेट मीटिंग में पूर्वोत्तर राज्यों पर विशेष फोकस करते हुए असम और त्रिपुरा के लिए 4,250 करोड़ रुपए का स्पेशल विकास पैकेज स्वीकृत किया गया है।

Next Story