Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

BIHAR ELECTION: बिहार में मोदी का सिक्का चला! कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Aryan
14 Nov 2025 3:42 PM IST
BIHAR ELECTION: बिहार में मोदी का सिक्का चला! कांग्रेस का सूपड़ा साफ
x
महागठबंधन 28 सीटों में सिमट रही है,

पटना। बिहार की विधानसभा चुनाव में दिलचस्प मोड़ दिख रहा है। जदयू और भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए ने महागठबंधन को बड़ी टक्कर दे दी है। बता दें कि शुरुआती दौर में ही एनडीए ने आकड़ों के हिसाब से बढ़त बना ली है। इससे विपक्षी गठबंधन की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। अब तक के रुझानों में एनडीए 207 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। महागठबंधन 28 सीटों में सिमट रही है, जबकि कांग्रेस की बात करें तो उसके खाते में अभी केवल 1 सीट रह गई है।

आरजेडी ने सबसे खराब प्रदर्शन किया

आरजेडी ने अपने इतिहास में सबसे खराब प्रदर्शन किया है। तेजस्वी यादव के लिए भी अपनी सीट बचानी मुश्किल हो रही है। हालांकि अभी महागठबंधन 28 सीटों पर बढ़त बनाती दिख रही है। इसमें राजद 25 कांग्रेस की 2 और सीपीआई एमल की 1 सीट भी शामिल है। इस तरह से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है।


Next Story