Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी ने किया कमाल! 8 विकेट चटकाकर टीम इंडिया में बना सकते हैं जगह

Shilpi Narayan
17 Feb 2026 1:16 PM IST
टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी ने किया कमाल! 8 विकेट चटकाकर टीम इंडिया में बना सकते हैं जगह
x

नई दिल्ली। टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कमाल कर दिया है। हालांकि शमी अपनी धाकड़ गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी वो टीम से बाहर हैं। इस बीच उन्होंने ऐसा कमाल कर दिया है जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आ गए हैं। मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे सेमीफाइनल में अकेले ही 8 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। शमी ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ अहम मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की।

शमी को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा

बता दें कि शमी ने अपनी रफ्तार, सटीक लाइन-लेंथ और बेहतरीन सीम पोजिशन से जम्मू-कश्मीर की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने 22.1 ओवर में 90 रन खर्च करते हुए 8 विकेट अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत शमी ने एक बार फिर टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया है। मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। शमी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में खेला था, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच था। तब से ही शम टीम इंडिया में वापसी की राह देख रहे हैं। इस साल भारतीय टीम को कई टेस्ट सीरीज खेलनी हैं, जिनमें इंग्लैंड दौरा भी शामिल है। ऐसे में सिलेक्टर्स के लिए शमी को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा।

शमी ने 8 बल्लेबाजों को बनाया शिकार

कल्याणी के बंगाल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के इस दूसरे सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल ने अपनी पहली पारी में 328 रन बनाए, जिसमें सुदीप कुमार घरामी ने 146 रनों की अहम पारी खेली। इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर की टीम पलटवार करने की कोशिश की, लेकिन मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी चलते 302 रनों पर सिमट गई। शमी ने जहां 8 बल्लेबाजों का शिकार किया। वहीं मुकेश कुमार ने जम्मू-कश्मीर के 2 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस तरह बंगाल की टीम पहली पारी के आधार पर 26 रनों की बढ़त हासिल करने में कामयाब रही।

Next Story