Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पवन सिंह के साथ अफेयर को लेकर मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी! एक्ट्रेस ने खोला यह राज...

Aryan
12 March 2026 8:20 PM IST
पवन सिंह के साथ अफेयर को लेकर मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी! एक्ट्रेस ने खोला यह राज...
x
मोनालिसा ने अपने करियर में पवन सिंह, खेसारी लाल यादल, मनोज तिवारी और निरहुआ जैसे एक्टर संग काम किया है। लेकिन, दर्शकों ने मोनालिसा और पवन सिंह की जोड़ी को अधिक पसंद किया है

नई दिल्ली। मोनालिसा इन दिनों अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित कलाकार ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू केस दौरान अपने करियर और निजी जिंदगी से जुड़े कई पुराने किस्सों पर खुलकर बात की है। उन्होंने उस दौर के बारे में बात की जब उनका नाम भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह के साथ जोड़ा जाता था। दरअसल मोनालिसा ने अपने करियर में पवन सिंह, खेसारी लाल यादल, मनोज तिवारी और निरहुआ जैसे एक्टर संग काम किया है। लेकिन, दर्शकों ने मोनालिसा और पवन सिंह की जोड़ी को अधिक पसंद किया है।

5-6 फिल्में साथ करने से अफेयर हो जाता है

हांलाकि, इसी बीच ऐसी खबरें आने लगी कि दोनों का अफेयर चल रहा है। इस पर रिएक्शन देते हुए मोनालिसा ने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में यदि आपने किसी के साथ 5-6 फिल्में कर ली तो आपका अफेयर चल ही जाता है। यह क्या बात हुई।

अफेयर को लेकर तोड़ी चुप्पी

मोनालिसा ने कहा कि एक समय भोजपुरी सिनेमा में उनकी और पवन सिंह की जोड़ी बेहद लोकप्रिय थी। दोनों ने साथ में कई फिल्में की और दर्शकों ने इस जोड़ी को बहुत पसंद किया। अभिनेत्री ने कहा कि केवल कुछ फिल्मों में साथ काम कर लेने से लोगों को ये लगा कि हमारे बीच वैसा रिश्ता है, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका नाम बेमतलब जोड़ा गया था और इससे उन्हें काफी परेशानी भी हुई है।

मेरे साथ कभी गलत नहीं किया

मोनालिसा ने आगे कहा कि पवन सिंह को लोग घमंडी और बदतमीज बोलते हैं, लेकिन उन्होंने मेरे साथ कभी गलत नहीं किया। कभी भी गलत तरीके से बात नहीं की। मोनालिसा ने कहा कि जब वो पवन सिंह के संग काम करती थीं। उस दौरान उनके कई अफेयर पहले से चल रहे थे।


Next Story