
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- तीन दिनों में दिल्ली,...
तीन दिनों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के कुछ हिस्सों में पहुंचेगा मानसून! उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। तीन दिनों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंचेगा। उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा पिछले दो दिनों में मध्य, पश्चिमी और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से को तेजी से कवर करने वाले दक्षिण-पश्चिमी मानसून के अगले दो से तीन दिनों में पहुंचने की उम्मीद है। कई इलाकों में बरसात के चलते भारी जल भराव की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।
वर्षा से बिहार के अधिकांश हिस्सों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
मानसूनी वर्षा से बिहार के अधिकांश हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में जनजीवन बुरी प्रभावित हुआ। बिजली गिरने से उप्र में 12 लोगों की मौत हो गई। मौसम बिगड़ने के कारण चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, लखनऊ की आठ उड़ानें लेटलतीफी का शिकार हुईं। अब मानसून के दौरान 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी।
दिल्ली से लेकर जम्मू कश्मीर तक भारी बारिश
आइएमडी के अनुसार, आगामी 20 से 25 जून के बीच हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू व कश्मीर और लद्दाख सहित उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से में वर्षा होने का अनुमान है। मानसून के 22 जून तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है। उधर, पूर्वांचल के सोनभद्र, चंदौली, मीरजापुर, प्रयागराज, देवरिया, गोरखपुर और आसपास के जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।