Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मूडी ट्रंप, पहले की पीएम मोदी से बात, अब कर दिया भारत पर टैरिफ घटाने का ऐलान, कहा-भारत के साथ हमारे शानदार संबंध

Shilpi Narayan
2 Feb 2026 10:56 PM IST
मूडी ट्रंप, पहले की पीएम मोदी से बात, अब कर दिया भारत पर टैरिफ घटाने का ऐलान, कहा-भारत के साथ हमारे शानदार संबंध
x

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले पीएम मोदी से फोन पर बात की उसके बाद अब बड़ा ऐलान कर दिया है। जिससे भारत को बड़ी राहत मिलने वाली है। दरअसल, अमेरिका ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को घटा दिया है।

टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया

बता दें कि भारतीय सामानों पर टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मित्रता और सम्मान के कारण और उनके अनुरोध पर तत्काल प्रभाव से हमने अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति व्यक्त की, जिसके तहत अमेरिका पारस्परिक शुल्क को 25% से घटाकर 18% कर देगा।

भारत के साथ हमारे शानदार संबंध

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत भी इसी प्रकार अमेरिका के विरुद्ध अपने शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को शून्य करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री ने 500 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और अन्य कई उत्पादों के अलावा, अमेरिकी उत्पाद खरीदने के लिए भी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि भारत के साथ हमारे शानदार संबंध भविष्य में और भी मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री मोदी और मैं दो ऐसे व्यक्ति हैं जो काम को अंजाम देते हैं, जो कि अधिकांश लोगों के बारे में नहीं कहा जा सकता। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।

Next Story