Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मासूम बच्ची के सिर से उठा मां का साया...गैस की किल्लत के बीच पत्नी ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला

Aryan
5 April 2026 2:20 PM IST
मासूम बच्ची के सिर से उठा मां का साया...गैस की किल्लत के बीच पत्नी ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला
x
घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

औरैया। मिडिल ईस्ट जंग का लोगों के जनजीवन पर बेहद बुरा असर पड़ा है। इसी कड़ी में यूपी के औरैया जनपद से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। दरअसल एक विवाहिता ने घरेलू विवाद के बाद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं मासूम बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया है। यह मामला बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताजपुर का है।

गैस सिलेंडर को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, 26 वर्षीय रीना ने अपने ही घर में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। रीना की शादी वर्ष 2023 में ताजपुर निवासी मोहित के साथ हुई थी। दंपति की डेढ़ साल की एक मासूम बेटी मिष्ठी भी है, जो अब मां के स्नेह से वंचित हो गई है। बताया जा रहा है कि घर में रसोई गैस खत्म हो जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। पति मोहित गैस सिलेंडर लेने गया था, लेकिन काफी देर तक लाइन में लगने के बावजूद उसे सिलेंडर नहीं मिल सका और वह खाली हाथ घर लौट आया।

पति की गैरमौजूदगी में उठाया खौफनाक कदम

मोहित सब्जी लेने बाजार चला गया। इसी दौरान रीना ने घर के ऊपरी कमरे में जाकर दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो रीना का शव फंदे से लटका मिला। उसके बाद आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस और मायके पक्ष को दी गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Next Story