
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- मृणाल ठाकुर ने रणवीर...
मृणाल ठाकुर ने रणवीर सिंह को बताया अपना लकी चार्म! जानें ऐसा क्यों कहा- उनकी वजह से इंडस्ट्री में हूं

मुंबई। मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग रिलीज फिल्म 'डकैत' का इंतजार कर रही हैं। ये एक पैन इंडिया फिल्म है जिसमें वो साउथ एक्टर अदिवि शेष के साथ नजर आएंगी। एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में आए 15 साल पूरे हो गए हैं हाल ही में उन्होंने अपनी इस जर्नी पर बात की।
मृणाल ने एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह को अपना लकी चार्म बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि वो उनके साथ एक टीवी कॉमर्शियल में काम कर चुकी हैं जिसके बाद से उनके पास कई ऑफर आए। मृणाल ने कहा कि मेरा दिल खुशी से झूम रहा है। वो मेरे लिए लकी चार्म हैं। उन्हीं की वजह से मैं इस इंडस्ट्री में हूं।
उन्होंने कहा कि मैंने उनके साथ एक हेयर ब्रांड के लिए मॉडल के तौर पर एक ऐड शूट किया था और जब वो विज्ञापन सिनेमाघरों में आया तभी फिल्म निर्माताओं ने मुझे नोटिस करना शुरू किया। इसका श्रेय मैं उन्हें ही देती हूं। इस इंसान ने मेरी बहुत मदद की है। वो इतने पॉजिटिव इंसान हैं कि वे सारी सफलता के हकदार हैं।
साथ ही मृणाल ने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी एक्टिंग सतह की नही थी। उसमें गहराई और कई परतें थीं। मैंने फिल्म रणवीर सिंह के रूप में नहीं देखी। मैंने उसे सिर्फ हमजा के रूप में देखा। वह एक नायक से कहीं अधिक एक किरदार था।
उन्होंने कहा कि मुझे रणवीर पर बेहद गर्व है क्योंकि वह बहुत मेहनती हैं। मेरी प्रार्थना है कि वह जो भी करें, ब्लॉकबस्टर हो! वह सब कुछ कर सकते हैं।




