Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

'सन ऑफ सरदार 2' में अपने एक्टिंग से छाई मृणाल ठाकुर! जानें अभिनेत्री के जीवन से जुड़ी खास बात

Shilpi Narayan
2 Aug 2025 3:59 PM IST
सन ऑफ सरदार 2 में अपने एक्टिंग से छाई मृणाल ठाकुर! जानें अभिनेत्री के जीवन से जुड़ी खास बात
x

मुंबई। मृणाल ठाकुर सिनेमा की दुनिया का चर्चित नाम हैं। अपनी खूबसूरती और अदाकारी के दम पर उन्होंने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है। मगर, इसके पीछे सिर्फ और सिर्फ उनकी मेहनत और लगन रही है। शुरुआत से ही मृणाल की दिलचस्पी अभिनय की तरफ रही। वहीं मृणाल फिलहाल अपनी फिल्म'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर चर्चा में बनी है।


उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में सीरियल 'मुझसे कुछ कहती....ये खामोशियां' से की। मृणाल ठाकुर को जब इस शो का ऑफर मिला, तब वे पढ़ाई कर रही थीं। शो 'कुमकुम भाग्य' में काम करने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस शो में उन्होंने बुलबुल अरोड़ा का किरदार निभाया था।


मृणाल ठाकुर ने देह व्यापार और चाइल्ड ट्रैफिकिंग के मुद्दे पर बनी फिल्म 'लव सोनिया' के जरिए हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। फिल्म शूट करने से पहले मृणाल कोलकाता जाकर कुछ दिन रहीं। वे वहां सोनागाछी रेडलाइट एरिया में गई थीं और देह व्यापार के दलदल में फंसी युवतियों-महिलाओं की जिंदगी को करीब से देखा।


बॉलीवुड में मृणाल को फिल्म 'सुपर 30' में ऋतिक रोशन के अपोजिट देखा गया और यहां से उनके करियर ने नई उड़ान भरी। भारत के अलावा मृणाल ठाकुर की फैन फॉलोइंग इंडोनेशिया में भी मजबूत है। यहां तक कि उन्होंने इंडोनेशियन टीवी शो में भी काम किया है।


साल 2022 में मृणाल ठाकुर ने तेलुगु फिल्म 'सीता रामम' से काफी लोकप्रियता बटोरी। इसके अलावा 'हाय नन्ना' (हिंदी में हाय पापा) भी उनकी चर्चित फिल्म है। मृणाल सन ऑफ सरदार 2 के अलावा इस साल 'डकैत' में आएंगी नजर।

Next Story