Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

MS DHONI: IPL 2026 में खेलने को लेकर धोनी ने दिया ऐसा बयान चौंक जाएंगे फैंस, जानें माही ने क्या कहा

Shilpi Narayan
11 Aug 2025 3:48 PM IST
MS DHONI: IPL 2026 में खेलने को लेकर धोनी ने दिया ऐसा बयान चौंक जाएंगे फैंस, जानें माही ने क्या कहा
x

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में 5 बार चैंपियन बना चुके एमएस धोनी अपने आईपीएल करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। वहीं धोनी अब 44 के हो गए हैं। साथ ही उनके घूटने में दर्द रहता है। जिस वजह से अब माही अधिक समय तक नहीं खेल पाएंगे, लेकिन उनके फैंस चाहते हैं कि वह संबे समय तक खेले। इस बीच धोनी के बयान की वजह से उनके फैंस निराश हो सकते हैं।

धोनी ने CSK की 2 बार टीम की कप्तानी भी छोड़ी

बता दें कि उन्होंने CSK की 2 बार टीम की कप्तानी भी छोड़ी, लेकिन फिर कमान संभालनी पड़ी। अब एक इवेंट में धोनी से आईपीएल के अगले सीजन में खेलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह दिसंबर में फैसला लेंगे। इस पर उनसे खेलने का आग्रह किया गया तो धोनी ने जो जवाब दिया, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दिसंबर तक का समय है मेरे पास

माही और चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस चाहते हैं कि धोनी आईपीएल 2026 में खेलें। दिसंबर में एक मिनी आईपीएल ऑक्शन होगा, इसमें सीएसके टीम कई बदलाव कर सकती है। टीम पिछले सीजन सबसे नीचे पायदान पर रही थी। हाल ही में एक इवेंट में धोनी से IPL 2026 में खेलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानता कि खेलूंगा या नहीं, मेरे पास अभी इसका फैसला करने के लिए समय है। दिसंबर तक का समय है मेरे पास, मैं कुछ महीनों बाद अपना अंतिम फैसला कर सकता हूं।

धोनी का ये जवाब सुनकर सभी हंसने लगे

बता दें कि माही से उनके एक फैन ने खेलने का आग्रह किया तो उन्होंने कहा कि अरे घुटने में जो दर्द होता है, उसका ध्यान कौन रखेगा? धोनी का ये जवाब सुनकर सभी हंसने लगे, ये सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Next Story