
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- IPL के आगाज से पहले...
IPL के आगाज से पहले CSK के खास इवेंट में MS धोनी ने लूटी महफिल! इन खिलाड़ियों को पुरस्कार से किया सम्मानित

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपने फैंस के लिए एक खास इवेंट का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में एमएस धोनी से लेकर CSK के दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हुए। मैथ्यू हेडन से लेकर ड्वेन ब्रावो, माइकल हसी, मुथैया मुरलीधरन, पार्थिव पटेल, मुरली विजय, एस बद्रीनाथ और सुरेश रैना भी मैदान में मौजूद रहे।
एमएस धोनी ने लूटी महफिल
इसी बीच एमएस धोनी ने महफिल लूटी और उन्हें देखते ही मैदान में मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे। उन्होंने पूर्व क्रिकेटरों को सम्मानित किया और साथ ही वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों को भी सम्मान दिया। वहीं जब एमएस धोनी और सुरेश रैना एकसाथ दिखे तो फैंस जोर-जोर से चिल्लाने लगे और मैदान का माहौल देखने लायक था। राजस्थान रॉयल्स से CSK में आए संजू सैमसन को भी लोगों ने खूब सारा प्यार दिया। पूर्व क्रिकेटरों ने क्रिकेट भी खेला। ऋतुराज गायकवाड़ की गेंद पर माइकल हसी ने जोरदार छक्का लगाया।
आयुष म्हात्रे को भी धोनी ने दिया सम्मान
बता दें कि इस दौरान एमएस धोनी विकेटकीपिंग कर रहे थे और जब मुथैया मुरलीधरन गेंदबाजी करने आए तो संजू सैमसन ने उन्हें एक छक्का जड़ दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दुबे और संजू सैमसन, 2026 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे। दोनों खिलाड़ियों को एमएस धोनी ने खास पुरस्कार दिया और अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले आयुष म्हात्रे को भी धोनी ने सम्मान दिया। धोनी ने बाद में टेनिस गेंदों को फैंस के बीच भी थ्रो किया।




