Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

UP Cabinet: गेहूं की खरीद पर बढ़ायी गई MSP, सोलर सिटी और कोल माइन समेत 37 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Aryan
23 March 2026 3:37 PM IST
UP Cabinet: गेहूं की खरीद पर बढ़ायी गई MSP, सोलर सिटी और कोल माइन समेत 37 प्रस्तावों पर लगी मुहर
x
गेहूं की खरीद 30 मार्च से 15 जून 2026 तक 6500 केंद्रों पर की जाएगी

लखनऊ। आज यानी सोमवार उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में खाद्य, ऊर्जा और नगर विकास विभाग से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जो कि पिछले साल से 160 रुपये अधिक है। गेहूं की खरीद 30 मार्च से 15 जून 2026 तक 6500 केंद्रों पर की जाएगी।

कोल माइन विकास के लिए 2242.90 करोड़ रुपये की मंजूरी

ऊर्जा क्षेत्र में घाटमपुर पावर प्लांट के लिए कोल माइन विकास हेतु 2242.90 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए। वहीं गोरखपुर में 20 मेगावॉट का फ्लोटिंग सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा। नगर विकास के तहत “नवयुग पालिका योजना” को भी मंजूरी दी गई है, जो 58 जिला मुख्यालयों में लागू होगी।

अन्नदाताओं की आय में होगा इजाफा

को मंजूरी दे दी गई है, बैठक का सबसे बड़ा केंद्र बिंदु प्रदेश के किसान रहे। सरकार ने आगामी रबी विपणन सत्र के लिए गेहूं खरीद की नीति स्पष्ट कर दी है, जिससे किसानों की आय में सीधा बढ़ोतरी होगा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कैबिनेट बैठक के बाद किसानों से जुड़े फैसले के बारे में जानकारी दी।

फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का रखा प्रस्ताव

प्रदेश को सौर ऊर्जा का हब बनाने के लिए गोरखपुर को 'सोलर सिटी' के रूप में विकसित करने और वहां 20 मेगावाट क्षमता के फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया है।

Next Story