Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पानी में डूबी मायानगरी मुंबई... कई क्षेत्रों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, रायगढ़ में जारी हुआ रेड अलर्ट

Anjali Tyagi
16 Aug 2025 1:14 PM IST
पानी में डूबी मायानगरी मुंबई... कई क्षेत्रों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, रायगढ़ में जारी हुआ रेड अलर्ट
x
मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मुंबई। देश के कई राज्यों में इस समय बाढ़ का खतरा बना हुआ है। जिसके चलते लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। ऐसे में अब महाराष्ट्र के मुंबई समेत कई क्षेत्रों में भी भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़कें तालाब बनी हुई हैं। यहां तक कि रेलवे स्टेशन के साथ-साथ रेलवे ट्रैक पर भी पानी भरा हुआ है।


4 घंटे तक रिकॉर्ड बारिश

बता दें कि बारिश मुंबई के लोगों के लिए आफत बन गई है। यहां के कई जगहों पर तो हालात बेहद खराब हो गए हैं। अंधेरी, कुर्ला और चेंबूर में लगातार 4 घंटे तक रिकॉर्ड बारिश हुई, जिसके बाद हालात और बिगड़ गए। इसके साथ ही सांताक्रूज में भी 24 घंटे में जमकर बारिश हुई।

महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून की शुरुआत बड़ी जबरदस्त रहीं थी। हालांकि अब लगातार बारिश के चलते हालात खराब हो सकते है। बता दें कि सांताक्रूज में अब तक 1435.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। वहीं कोलाबा में अब तक 1119.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग की ओर से महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।


रायगढ़ में जारी हुआ रेड अलर्ट

जानकारी के मुताबिक मुंबई और ठाणे के लिए दो दिन 16 और 17 अगस्त के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रायगढ़ जिले में इन दो दिन के लिए रेड अलर्ट है, जहां भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। IMD ने कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की भी आशंका जताई है। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा गया है कि दक्षिण कोंकण-गोवा जिलों में कुछ स्थानों पर, उत्तर कोंकण जिलों में अलग-अलग स्थानों पर और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. बाकी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है।

Next Story