Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

6 दिनों के लिए छुट्टी पर जा रहे हैं मुंबई के मशहूर डब्बावाले, इतने तारीख से शुरू होगी सर्विस

Aryan
30 March 2026 8:30 PM IST
6 दिनों के लिए छुट्टी पर जा रहे हैं मुंबई के मशहूर डब्बावाले, इतने तारीख से शुरू होगी सर्विस
x
एसोसिएशन ने इस असुविधा के लिए खेद जताया है और ग्राहकों से अपील की है कि छुट्टी के दौरान डब्बेवालों का वेतन न काटा जाए।

मुंबई। मुंबई में हजारों लोगों तक रोजाना घर का खाना पहुंचाने वाली मुंबई डब्बेवाला एसोसिएशन ने आज यानी 30 मार्च से 4 अप्रैल तक छह दिन की छुट्टी की घोषणा की है। दरअसल ग्रामदेवता के उत्सव की वजह से डब्बेवाले इस दौरान अपने गांव जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, कुलदेवता की पूजा में हर साल डब्बेवाला भाग लेते हैं।

हर साल 6 दिन की छुट्टी लेते हैं डब्बेवाले

दरअसल डब्बावाले हर साल चैत्र महीने में अपने पैतृक गांवों में होने वाले ग्रामदेवता के वार्षिक उत्सवों और मेलों में शामिल होने के लिए 6 दिन की छुट्टी लेते हैं। डब्बावालों की परंपरागत वार्षिक छुट्टी का हवाला देते हुए डब्बावाला एसोसिएशन ने सभी ग्राहकों और मुंबईकरों से अगले 6 दिन की छुट्टी के दौरान डब्बावालों की छुट्टी नहीं काटने की अपील की है।

हजारों लोग होंगे प्रभावित

इस फैसले से मुंबई और उपनगरों में काम करने वाले हजारों लोग प्रभावित होंगे, जो रोजाना अपने लंच के लिए डब्बेवालों पर निर्भर रहते हैं। मुंबई के सेंट्रल और वेस्टर्न लाइन दोनों पर रोजाना करीब एक लाख टिफिन दोपहर के लंच के लिए सही समय पर पहुचाते हैं। एलपीजी की कमी के कारण मेस और घरों से टिफिन आने कम हो गए हैं जिससे डब्बेवालों का बिजनेस 10 से 30 फीसदी प्रभावित हो गया है।

6 दिनों तक टिफिन सर्विस होगा बंद

मुंबई टिफिन बॉक्स सप्लायर ने जानकारी दी कि हर साल डब्बेवाले इस समय अपने गांव जाते हैं। 6 दिन की छुट्टी में महावीर जयंती, हनुमान जयंती, गुड फ्राइडे होने के कारण 4 दिन ही छुट्टी पर रहेंगे। एसोसिएशन ने इस असुविधा के लिए खेद जताया है और ग्राहकों से अपील की है कि छुट्टी के दौरान डब्बेवालों का वेतन न काटा जाए।


Next Story