Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

music festival attack: फ्रांस में म्यूजिक फेस्टिवल में 145 लड़कियों पर इंजेक्शन हमला, जानें क्या है "नीडल स्पाइकिंग"

Anjali Tyagi
24 Jun 2025 8:30 PM IST
music festival attack: फ्रांस में म्यूजिक फेस्टिवल में 145 लड़कियों पर इंजेक्शन हमला, जानें क्या है नीडल स्पाइकिंग
x
महिलाओं पर इंजेक्शन अटैक की सोशल मीडिया कॉल्स पूरी तरह मूर्खतापूर्ण और आपराधिक हैं।

नई दिल्ली। फ्रांस में आयोजित नेशनल म्यूजिक फेस्टिवल 'Fête de la Musique' के दौरान 145 लोगों को सुई चुभाने की घटना सामने आई है। बता दें कि फ्रांस के म्यूजिक फेस्टिवल में 145 लोग सुई से घायल हुए हैं। जिसमें महिलाओं को सोशल मीडिया के जरिए निशाना बनाया गया है। फिलहाल इन हमलों के आरोप में 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अकेले पेरिस में 13 मामलों की पुष्टि की गई है।

क्या है "नीडल स्पाइकिंग"?

बता दें कि इन घटनाओं को "नीडल स्पाइकिंग" कहा जाता है, जहां अज्ञात हमलावर सरेआम लोगों को सिरिंज से इंजेक्ट करते हैं। जिसमें मुख्य तौर पर शरीर के कुछ हिस्सों हाथ, पैर या शरीर के पिछले हिस्से में यह सिरिंज इंजेक्ट की जाती है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि इन सुईओं में डेट रेप ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ या नहीं, जिनका असर लोगों को बेहोश या असहाय बना सकता है।

किए जा रहे टॉक्सिकोलॉजी टेस्ट

जानकारी के मुताबिक घटना को गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्रालय की प्रवक्ता ने बताया है कि सरकार इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। टॉक्सिकोलॉजी टेस्ट किए जा रहे हैं और जांच जारी है।

महिलाएं बनीं निशाना

फेस्टिवल से पहले ही कुछ फेमिनिस्ट सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, जैसे Abrège Soeur, ने चेतावनी दी थी कि महिलाओं को सिरिंज से टारगेट करने की ऑनलाइन कॉल्स चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस पुलिस प्रमुख लॉरेंट नुनेज ने कहा है कि ये घटनाएं अत्यंत गंभीर हैं। महिलाओं पर इंजेक्शन अटैक की सोशल मीडिया कॉल्स पूरी तरह मूर्खतापूर्ण और आपराधिक हैं।"

मामले हुए दर्ज

बता दें कि 15 साल की किशोरी, 18 वर्षीय युवक और एक अन्य व्यक्ति ने अलग-अलग जगहों पर सुई चुभाए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। सभी ने हमले के बाद अस्वस्थ महसूस करने की जानकारी दी। इन मामलों के अलावा, पूरे फ्रांस से 371 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 90 से अधिक गिरफ्तारियां पेरिस में हुईं।

Next Story