
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- मुस्लिम महिला ने 30...
मुस्लिम महिला ने 30 साल बाद फिर से सनानत धर्म में की वापसी, बताई यह वजह...

भोपाल। मध्य प्रदेश के छतरपुर से धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। दरअसल 30 साल पहले मुस्लिम बनी महिला रीनी बेगम ने दोबारा से सनातन धर्म को अपनाया है। उन्होंने हिंदू धर्म को स्वीकार करते हुए अपन नाम फिर से शीला यादव रख लिया है। जानकारी के अनुसार, शीला यादव ने साल 1995 में एक मुस्लिम युवक से निकाह किया था, उसके बाद उन्होंने मुस्लिम धर्म को अपनाया था। इतना ही नहीं निकाह के बाद वह छतरपुर नगरपालिका की पार्षद भी रह चुकीं हैं।
विधिविधान से सनातन धर्म में की वापसी
जानकारी के मुताबिक, महिला ने अनगढ़ टौरिया गांव में चल रहे एक धार्मिक अनुष्ठान के तहत विधिविधान से सनातन धर्म में वापसी की है। दरअसल मुस्लिम युवक से निकाह के बाद उन्होंने अपना धर्म बदल लिया था। निकाह के बाद उन्हें बच्चा नहीं हुआ, इसके बाद उन्होंने अपने मूल धर्म में लौटने की इच्छा प्रकट की।
विश्व हिंदू सनातन समिति से किया संपर्क
इसके बाद महिला ने विश्व हिंदू सनातन समिति से संपर्क किया। समिति के मार्गदर्शन के तहत अनगढ़ टौरिया में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ उनकी विधिवत सनातन धर्म में वापसी कराई गई। इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोग और समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस घटना चर्चा का पूरे इलाके में हो रही है।
पंडित ने दी जानकारी
पंडित ने जानकारी दी कि इस अवसर पर पंडितों द्वारा उनका शुद्धिकरण किया गया और पूजन एवं धार्मिक संस्कार संपन्न कराए गए। सनातन धर्म में वापसी के बाद उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह निर्णय उन्होंने स्वेछा से लिया है, उन पर किसी ने दबाव नहीं बनाया है। शीला यादव ने कहा कि सनातन धर्म उन्हें आत्मिक शांति देता है। इसलिए मैंने दोबारा उसी मार्ग को अपनाने का निर्णय लिया।




