Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मेरी प्रेम भाषा! दीपिका-रणवीर सिंह की लाडली एक साल की हुई , कपल ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया बेटी का पहला बर्थडे

Anjali Tyagi
10 Sept 2025 1:13 PM IST
मेरी प्रेम भाषा! दीपिका-रणवीर सिंह की लाडली एक साल की हुई , कपल ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया बेटी का पहला बर्थडे
x



मुंबई। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बॉलीवुड फिलहाल फिल्मों से दूर हैं लेकिन एक्ट्रेस एक बार फिर फैंस के बीच आ गई है। दरअसल दीपिका-रणवीर सिंह की लाडली अब एक साल की हो गई है। एक्ट्रेस ने अपनी लाडली के पहले बर्थडे को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इसकी झलक भी उन्होंने दिखाई है।


अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ का पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया। दीपिका ने फैंस को अपनी बेटी दुआ के पहले बर्थडे की एक दिल छू लेने वाली झलक शेयर की है। 8 सितंबर, 2024 को एक्ट्रेस की लाडली दुआ पादुकोण सिंह एक साल की हुई थीं। दीपिका ने इसकी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरी प्रेम भाषा? अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के लिए केक बनाना!"


बता दें कि दीपिका और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर, 2024 को बेटी दुआ का वेलकम किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ये गुड न्यूज शेयर करते हुए लिखा था, "8.9.2024 को बेबी गर्ल का स्वागत है, दीपिका और रणवीर।" जिसके बाद कपल ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि उनकी बेटी का नाम दुआ रखा गया है। उन्होंने कहा कि "दुआ" शब्द का अर्थ है "एक प्रार्थना" और इसका मतलब है कि उनकी बेटी "हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर" है।


रणवीर और दीपिका ने नवंबर 2018 में लेक कोमो में पारंपरिक कोंकणी हिंदू और सिख आनंद कारज समारोहों में शादी की थी। जिसके बाद इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी। दीपिका और रणवीर को 2013 में "गोलियों की रासलीला राम-लीला" के सेट पर प्यार हो गया था।

Next Story